पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा के यादव बाहुल्य एहरवारा में भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शेखूपुर विधानसभा के यादव बाहुल्य ग्राम एहरवारा के ग्रामीणों ने श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा मौजूद रहे।
कथा की कमेटी के अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा शेखूपुर विधानसभा के ग्राम एहरवारा पहुंचे, जहां ग्राम वासियों ने विशेष तौर पर यादव समाज के नौजवानों ने बड़े उत्साह से पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। वहीं कमेटी के लोगों ने भी आबिद रज़ा का पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामवासियों ने आबिद रज़ा से कहा क्षेत्र में सड़के टूटी हैं तथा ग्राम में एक काले देव महाराज का मंदिर है। जिसकी आसपास के हिंदू समाज में विशेष मान्यता है उसमें सहयोग की अपील की, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा ऐसे धार्मिक आयोजन इंसानियत का पैगाम देते हैं। धर्म आपको जिंदगी जीने का तरीका बताता है। हर धर्म सभी मजहबों की इज्जत करना सिखाता है। ग्रामवासियों की मांग पर आबिद रज़ा ने काले देव महाराज के मंदिर को नगद 25 हजार रुपये दान दिए। साथ ही श्रीमद् भागवत की कमेटी को 11 हजार रुपये की सहायता राशि दी तथा भागवत कथा पढ़ने वाले लोगों से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की प्रार्थना करने का अनुरोध किया, कथा में सभी श्रोताओं ने हाथ उठाकर आबिद रज़ा के अनुरोध का समर्थन किया।
इस मौके पर मिस्टर सिंह यादव, धर्म देव यादव, रिंकू यादव कालू यादव, सुधीर यादव, उदयपाल नेताजी हरीश यादव, ग्राम मुजाहिदपुर के प्रधान सुनील यादव, शशांक यादव, हर्षित यादव, सुधीर यादव, निशांत सिंह यादव, मुकेश यादव, रजत यादव, राजवीर यादव, प्रदीप यादव, ओमवीर यादव, गोल्डी यादव शास्त्री, सभासद अनवर खान, दीपक यादव, उमेश यादव, अमन यादव, विपिन यादव, केपी यादव, रोहित यादव, निर्देश यादव, विशेष पाल यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *