उसहैत और उसावां में निरीक्षण कर परखी SIR की प्रगति, 31 जनवरी को आयोजित होगा विशेष अभियान दिवस

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत उसैहत, ब्लॉक उसावां आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आगामी 06 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों का मतदाता पहचान पत्र बने, यह सुनिश्चित करें तथा निर्वाचक नामावली से जुड़े समस्त कार्यों को पूरी निष्पक्षता, सुचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आगामी 31 जनवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों की स्थिति को जाना तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया। निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 06 जनवरी को किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गई है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूर्ण की जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *