RTM सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट ने अनाथ आश्रम के मासूमों को कुर्सियां दान दीं

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर स्थित आनंद मार्ग अनाथ आश्रम में सेवा, संवेदना और मानवता से जुड़ा एक भावुक दृश्य देखने को मिला। RTM सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रिदा खान ने आश्रम में रह रहे नन्हे–नन्हे अनाथ बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए कुर्सियों का दान किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान ने सभी को भावुक कर दिया। बच्चों के बीच बैठकर रिदा खान ने कहा, “अगर जीवन में सच्ची खुशी और असली सुकून चाहिए, तो गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। दूसरों की सेवा में ही जीवन का वास्तविक आनंद छुपा है।”
रिदा खान लंबे समय से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं और सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानती हैं। इस अवसर पर मशीर अली एवं जुनैद भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ समय बिताकर इस सेवा कार्य में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में आनंद मार्ग अनाथ आश्रम के प्रबंधन ने रिदा खान, मशीर अली, जुनैद एवं RTM सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट का आभार व्यक्त किया। इस सहयोग को बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *