बदायूॅं जनमत। उत्तर प्रदेश शासन एवं डीएम के निर्देशानुसार आज जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ एआरटीओ द्वारा अभियान चलाया गया। जिसमें बजरी बजरपुट एवं गिट्टी के खनन में उपयोग 07 ओवर लोड वाहनों को थाना बिसौली में सीज किया गया। जिनके द्वारा ₹4 लाख सरकारी खजाने में जमा कराया गया।
साथ ही एक मोटर साइकिल मॉडिफाई साइलेंसर लगाने के अभियोग में सीज किया गया एवं उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम बदायूं की एक अनुबंधित बस संख्या यूपी 24 टी 1107 जिसकी बीमा, फिटनेस समाप्त थी एवं वर्ष 2024 से टैक्स बकाया के अभियोग में परिवहन कार्यालय बदायूं में बंद किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा अवगत कराया गया कि यदि कोई भी वाहन बिना बीमा, फिटनेस के संचालित पाया जाएगा तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी साथ ही ओवरलोड वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

