बदायूं में सल्फाज लगे गेंहू की सफाई करते समय बिगड़ी बच्ची की हालत, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान थाना अंतर्गत भवानीपुर खल्ली गांव में रविवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई। जहां, गेंहू की सफाई के दौरान जहरीली धूल से पांचवी कक्षा की छात्रा नूर अफसा (13) की अचानक तबियत बिगड़ गई। बच्ची को लगातार उल्टियां करता देख परिजन घबरा गए।
इसके बाद वह बच्ची को लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन हालत नाजुक होता देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भवानीपुर खल्ली गांव निवासी मुशाहिद अली खेती-बाड़ी करते हैं। वह पत्नी नजराना और पांच बच्चों के संग रहकर भरण-पोषण करते हैं। उन्होनें बताया कि उनके तीसरे नंबर की संतान नूर अफसा प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांचवी की कक्षा थी। शनिवार शाम बेटी घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घर की एक महिला मकान के अनाज भंडार से गेंहू निकालकर सफाई करने लगी। इसी बीच बच्ची भी वहां पहुंच गई। गेंहू फटखने पर उड़ी धूल बच्ची के लिए जानलेवा बन गई।
पिता ने बताया कि गेंहू को घुन से बचाने के लिए उन्होंने अनाज में सल्फाज की गोलियां मिला दी थी। जिस वजह से गेहूं और उनकी धूल विषाक्त हो गई थी, जो बच्ची के मुंह में चली गई। इससे बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करने लगी। बच्ची को तड़पता देख वह उसे नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *