पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा के दलित, यादव और मुस्लिम बाहुल्य गांवों में किया तूफानी दौरा

राजनीति

बदायूँ जनमत। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित, यादव बाहुल्य व मुस्लिम गांवों का तूफानी दौरा किया। उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिए आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सर्वाधिक पिछड़ा हुआ है।
पूर्वमंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में काफिला सबसे पहले यादव बाहुल्य गांव कुलचौरा में पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। कुलचौरा के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला मुस्लिम बाहुल्य कस्बे सखानूं पहुंचा। वहां युवाओं में बेहद जोश देखने को मिला। युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पर फूलों की वर्षा की और जोरदार नारे लगाए।
इसके बाद पूर्व मंत्री आबिद राजा का काफिला भन्द्रा ग्राम की ओर बड़ा। वहां पहुंचने से पहले म्याऊं पेट्रोल पंप के पास युवाओं ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया। यह देखकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा अपनी गाड़ी के सनरूफ से निकलकर ऊपर खड़े हो गए तभी महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रजा के ऊपर फूलों की बारिश की। गांव भन्द्रा पहुंचने से एक किलोमीटर पहले यादव बाहुल्य गांव गिल्टिया में यादव समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया।
गांव भन्द्रा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करने के बाद पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला म्याऊं पहुंचा। म्याऊं में भी पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत हुआ अंत में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का काफिला जाटव बाहुल्य ग्राम ढका पहुंचा। जहां जाटव समाज के लोगों ने फूल माला डालकर आबिद रज़ा का स्वागत किया। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने ढका ग्राम में कथा कमेटी के लोगों को पांच हज़ार रुपये उपहार स्वरूप भेंट किए।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था उसका पांच प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती। जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव में अच्छी अच्छी बातें की गई। विकास के सपने दिखाए गए। उन्होंने कहा वर्ष 2027 में मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाइयों को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा, तभी आपके वोट के साथ इंसाफ होगा और आपके इलाके का विकास सम्भव है।
इस मौके पर ओमवीर सिंह दद्दा, रमेश सिंह यादव, शीशपाल सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, भोपाल सिंह यादव, नेकराम सिंह यादव, नंदराम सिंह यादव, सिपट्टर यादव, दुर्गपाल यादव, अतर यादव, दानिश अशरफी, खलील अंसारी, अनवर अंसारी, फहीम अंसारी, नदीम अशरफी, राघिब अशरफी, नदीम सभासद, रफीक अंसारी, अमीरुद्दीन अंसारी, दानिश अंसारी, कमर अंसारी, कमरुल अंसारी पूर्व प्रधान, डॉ बाबुद्दीन अंसारी, हसरत अली खान, मुंतज़िर खान, सखावत खान, हाफिज हसन रजा खान, अजय सिह, जाटव, मास्टर चंद्र प्रकाश जाटव, बालक राम जाटव, विशाल सिंह जाटव, डॉक्टर गुलफाम जाटव, जय सिंह जाटव, लाल ठाकुर जाटव, हर्षित यादव, सोहेल सिद्दकी, मनोज गुप्ता, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *