बदायूं में पूर्व विधायक के कार्यालय की दीवार पर करंट से मरा बंदर, कोतवाली पुलिस ने नोटिस जारी किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सहसवान कोतवाली पुलिस ने हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके कार्यालय की दीवार पर लगाए गए करंट की चपेट में आने से एक बंदर की मौत के मामले में की गई है। घटना के बाद पूर्व विधायक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुसर्रत अली पहले बसपा में थे और वर्तमान में समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं।
एफआईआर 6 फरवरी को पीएफए अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा की तहरीर पर दर्ज की गई। शिकायत में आरोप है कि सहसवान के मोहल्ला नयागंज स्थित पूर्व विधायक के कार्यालय की चाहरदीवारी पर प्रतिबंधित कांटेदार तार लगाया गया था, जिसमें करंट प्रवाहित किया जा रहा था। इसी तार की चपेट में आने से मादा बंदर की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृत बंदर मादा थी और उसके गर्भ में शावक भी था। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
सहसवान के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा गया है। मामले की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *