जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ने अमेरिकी साम्राज्यवाद का विरोध किया

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। 28 फरवरी को अमेरिकी साम्राज्यवादी हुकूमत ने अपने पिट्ठू इजरायली शासकों के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। जिसके चलते इजरायल ने ईरान के कई शहरों में मिसाइलों से हमला किया है। अमेरिकी साम्राज्यवादी शासकों ने हाल ही में वेनेजुएला की संप्रभुता को रौंदते हुए राष्ट्रपति को अगवा कर लिया और कुछ समय बाद ही अब ईरान पर हमला कर दिया है।
अमेरिकी साम्राज्यवाद का ईरान पर यह हमला अन्यायपूर्ण है। खुली गुंडागर्दी और वर्चस्वकारी कार्यवाही है। यह ईरान की संप्रभुता पर हमला है। कोई देश कैसी नीतियां बनाएगा यह उस देश का अपना संप्रभु फैसला होता है। इस पर किसी भी अन्य देश द्वारा अपने हितों के हिसाब से नीतियों को बनवाने का दबाव, धमकी या हमला भी उस देश की संप्रभुता को रौंदने की कार्यवाही है।
जनहित सत्याग्रह मोर्चा और क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन अमेरिकी साम्राज्यवादियों की दादागिरी, दुनिया के कमजोर देशों पर अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कार्यवाही की तीखी निंदा करता है। हम आम जनता और जनवादी एवं प्रगतिशील ताकतों से अपील करते हैं कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों और इजरायली विस्तारवादी शासकों द्वारा ईरान पर किए गए हमले का विरोध करें।
इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, राम प्रकाश पूर्व प्रवक्ता, चरन सिंह यादव, देवेंद्र सिंह, राम निवास, सतीश, राकेश सिंह, एड ऋषि, राजेश कुमार जौहरी आदि लोग उपस्थित रहे।

बदायूं के मालवीय आवास गृह पर विरोध प्रदर्शन करते हुए संगठन के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *