ब्लूमिंगडेल स्कूल में मनाया गया रंगों का पर्व, गुलाल की फुहार के बीच हुई होली की मस्ती

धार्मिक

बदायूँ जनमत। रंगों का पर्व होली ब्लूमिंगडेल स्कूल में अत्यंत ही हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर प्रागंण में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इसी श्रृंखला में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें होली की मस्ती से सराबोर नृत्य, गायन, लघुनाटिका आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। जहां एक ओर अनेक मनमोहक व संगीतमय कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं दूसरी ओर गुलाल की फुहार और गुजिया की मिठास ने भी अपने स्वाद व उत्साह में सबको सराबोर कर दिया। इतना ही नहीं इस मौके पर होली का त्योहार मनाने के कारण से सम्बन्धित कविता व अपने-अपने विचारों की अभिव्यक्ति भी की गई।
इस सुअवसर पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द व एकता का संदेश दिया। स्कूल प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने होली त्योहार से जुड़ी अनेक महत्वपूूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस दौरान स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान व श्वेता मेंहदीरत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, कोर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली एवं समस्त विद्यालय परिवार ने इस महत्वपूर्ण व यादगार अवसर पर उपस्थित रहकर इस पल का भरपूर आनंद उठाया।

ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में गुलाल से होली खेलते हुए : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *