बदायूं में मिला कन्या भ्रूण; इलाकाई लोगों ने दफनाया, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के लोची नगला मोहल्ले में सड़क किनारे एक कन्या भ्रूण मिला। स्थानीय लोगों ने उसे दफना दिया। सूचना मिलने पर यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना दोपहर बाद की है, जब लोगों ने सड़क पर भ्रूण पड़ा देखा। कुछ निवासियों ने मानवीय आधार पर उसे उठाया और पास ही जमीन में दफना दिया।
बाद में किसी व्यक्ति ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) और सदर कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के बाद उस स्थान का पता लगाया जहां भ्रूण को दफनाया गया था।
पुलिस ने भ्रूण को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भ्रूण के स्रोत के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई। सदर कोतवाली के एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि भ्रूण मिला है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *