बदायूं में रसोई गैस के सिलिंडर लेने को उमड़ रही भीड़, एजेंसियों पर लग रहीं लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिले की अधिकतर गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलिंडर लेने को मंगलवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था। जैसे ही एजेंसी पर सिलिंडर पहुंचने की सूचना लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए। एजेंसी परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं और कई लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि एजेंसी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर सिलिंडर वितरण की व्यवस्था बनाने की कोशिश की। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति होती रहे तो इस तरह की भीड़ और परेशानी से बचा जा सकता है। वहीं एजेंसी कर्मियों ने बताया कि जैसे-जैसे सिलिंडर की सप्लाई मिलती रहेगी, सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

बदायूं की एक गैस एजेंसी के बाहर लगी भीड़ : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *