हज़रत छोटे सरकार के सालाना उर्स के मौके पर कांग्रेसियों ने की चादरपोशी

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। विश्व प्रसिद्ध हज़रत बदरुद्दीन शाह विलायत रहमतुल्ला अलैहि (छोटे सरकार) का सालाना उर्स शुरू हो चुका है। देश विदेश से ज़ायरीनों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी हो गया है। वहीं अकीदतमंद चादर और गुलपोशी करने पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले के तहत आज बुधवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी नुसरत अली एवं पीसीसी सदस्य जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां, जिला उपाध्यक्ष ज़ाहिद सिद्दीकी, प्रदेश सचिव ज़ाविर ज़ैदी, जिला सचिव अहमद अमजदी, जिला सचिव अवनीश यादव, सभासद रफीउद्दीन उर्फ छोटे आदि ने दरगाह शरीफ के पीरजादा मंजर हुसैन, सरताज हुसैन, जावेद अली आदि ने साथ दरगाह पर चादरपोशी की।
इसी के साथ मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। दुआ में कहा गया कि हमारे देश से गरीबी दूर हो, बीमारी दूर हो, कर्ज का बोझ कम हो और महंगाई बेरोजगारी दूर हो। इस पर सभी ने अमीन कहा।

दरगाह छोटे सरकार पर चादरपोशी को पहुंचे कांग्रेसी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *