दावते इस्लामी इंडिया ने उर्से शाह शुजाअत अली मियां के जायरीनों की खिदमत की

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। दावत ए इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की जानिब से ककराला में उर्स शाह शुजाअत अली मियां के मौके पर चिल मिलाती धूप में आम लोगो को राहत पहुंचाने के लिए शरबत और ठंडे पानी का एहतिमाम किया गया। साथ ही मेडिकल कैंप का आयोजन करके जरूरतमंदों का इलाज किया गया। फाउंडेशन के जिम्मेदार डॉ राशिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ज़रूरत के समय हर संभव मदद के लिए तैयार रहती है। फाउंडेशन के तहत, पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, गरीबों को राशन किट आदि खिदमत के नेक काम किए जाते है।
इस मौके पर मौलाना ताजुद्दीन, हाफिज कमर, हाफिज इस्लाम, मुदस्सिर खान, तस्खीर आलम, शाहिद सकलैनी, हाफिज नदीम, एहतेशाम खान, हाफिज आशिक, हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, ताहिर सकलैनी, हरम भाई, जाहिद आदि लोग मोजूद रहे।

उर्स में जायरीनों का हेल्थ चेकअप करते हुए : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *