संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव; अच्छे अंक पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा सैदपुर स्थित संविलियन विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन इशरत अली खां ने मां सरस्वती के चित्र पर
माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया।
मुख्य अतिथि इशरत अली खां ने कक्षा आठ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पावर एंजेल छात्रा मेहविश को शील्ड देकर सम्मानित किया, द्वितीय स्थान श्रुति, तृतीय स्थान पाने वाली अल शिफा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा बेहद खुशी का मक़ाम है जो पहली बार किसी सरकारी विद्यालय में इतने अच्छे तरीके से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी स्टाफ बधाई के पात्र हैं। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एआरपी अनूप कुमार शर्मा, मशहूर शायर व अध्यापक डॉक्टर हिलाल बदायूंनी, धीरज कुमार शर्मा, नूरी रज़ा के प्रधानाचार्य एसएच कुरैशी, रिज़वान खां, जीशान सिद्दीकी, सहायक अध्यापिका उपासना मिश्रा, सहायक अध्यापिका शीबा अरशद, सहायक अध्यापिका प्रगति कमल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालक सहायक अध्यापक मनीष कुमार ने किया। अंत में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *