सीसी सड़क, इंटरलाकिंग और नाली निर्माण का पालिकाध्यक्ष फात्मा ने किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शहर के मोहल्ला नई सराय नई बस्ती में विकास कार्यों को गति देते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन किया। वार्ड संख्या 27 में इण्टरलाकिंग सड़क, सीसी सड़क का निर्माण कार्य 16 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है।
नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 27 नई सराय नई बस्ती में लईक के मकान से छोटे के ममान तक इण्टरलाकिंग सड़क उच्चीकरण का निर्माण कार्य में पांच लाख 51 हजार रुपये तथा रंगीन मस्जिद से नूरउददीन से अख्तर के होटल तक सीसी रोड मय नाली निर्माण कार्य में दस लाख 58 हजार की लागत से बनने वाली सीसी सड़क, इण्टरलाकिंग व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने उद्घाटन किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश अब पूरे हो चुके हैं।
इस मौके पर सभासद मोहित सक्सेना, मुकेश साहू, पूर्व सभासद इन्दु सक्सेना, हबीब खां उर्फ गुड्डू, डा. नन्नू, असरार खांन उर्फ बाबू, आसिफ शेख, दानिश फरीदी, अरशद, अफजल, नगमा, सीमा वेगम, समी अहमद, शहनावाज, अशरफ भाई, शाहवाज, जाकिर, अनवार, जोहव, फसी उद्दीन, गुड्डू मजीद, निहाल, अरमान, फरमान गुड़ड़ो, फरजाना, इमराना, कहकशां समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण जेई सूर्य प्रकाश, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *