HPCL हत्याकांड; आरोपी के ताऊ को सरकारी जमीन पर बनी दुकानों को लेकर सात दिन की मोहलत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। HPCL प्लांट हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी अजय प्रताप के ताऊ राकेश सिंह को एक बार फिर नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस ग्राम समाज की जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को लेकर दिया गया है। उन्हें तहसीलदार कोर्ट में सात दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
राकेश सिंह ने सैंजनी गांव में 58 दुकानों का एक मार्केट बनवाया था। आरोप है कि यह मार्केट सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, जिससे उन्हें लाखों रुपये मासिक किराया मिलता था। प्रशासन ने पहले कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाया था। शेष 53 दुकानों के संबंध में तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया गया है। राकेश सिंह को सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप में 45.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बात भी कही गई है।
इससे पहले जारी किए गए नोटिस की अवधि शनिवार को समाप्त हो गई थी, लेकिन राकेश सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया। वह अपने परिवार सहित फरार हैं, और उनके बेटे अभय प्रताप पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। प्रशासन ने अब उन्हें अगला चेतावनी नोटिस जारी किया है और सात दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिन का नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद एक और नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद दुकानों को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *