भाकियू चढूनी ने उठाई स्मार्ट मीटर हटाओ पोस्टपेड लगाओ की मांग, ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास गृह पर पंचायत कर किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। पंचायत को संबोधित करते हुए बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह ने कहा बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल में आवारा गौवंश के आतंक से किसान दुःखी हैं। किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। प्रशासन जल्द समाधान कर।
बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने कहा तहसील प्रशासन किसान विरोधी है। मासिक पंचायतों के माध्यम से कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं पर कार्यवाही नहीं की गई। वहीं प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा जनपद में स्मार्ट मीटर जबरिया लगाए गए हैं। जबकि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47 (5) में स्पष्ट है कि उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना विद्युत मीटर परिवर्तित नहीं किया जा सकता। जिस संस्था द्वारा उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना मीटर परिवर्तित किये गए हैं जांच कर कार्यवाही की जाए।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा जनपद में निजी विद्यालयों में निजी प्रकाशन की पुस्तकों का विक्रय किया जा रहा है। पंचायत के बाद डीएम को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस मौके पर जिला महासचिव बीईशू दास, बदायूं नगर अध्यक्ष नूरूद्दीन अंसारी, अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र पाल सिंह, शिवम शर्मा, शिशुपाल, जान मोहम्मद, छेदालाल, रामवीर सिंह, रामदास, कल्लू, डॉक्टर महेंद्र पाल, गुड्डू, कमलेश, छोटे सलमानी, आस मोहम्मद, ओमकार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *