अंबेडकर के विचार और संविधान को कोई मिटा नहीं सकता : डॉ क्रांति कुमार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व बौद्ध महा उपासक डॉ क्रांति कुमार ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वे जन्म दिवस पर बिसौली तहसील क्षेत्र के नगर पालिका परिसर बिसौली शहर, दौलतपुर गोटिया, उरैना पेपल, परवेज नगर, मुड़िया, बगरैन, लाधेड़ा, परसिया आदि गांव में पहुंचकर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की, यहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ क्रांति कुमार ने कहां की आज हमें संविधान शिल्पी डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्श और विचारों पर चलकर वर्तमान में जो देश में हालत है उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार और संविधान को कोई मिटा नहीं। इस दौरान रघुवीर सिंह सागर, ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ हेम सिंह, एवरन सिंह आदि सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *