सय्यद डिग्री कॉलेज में नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। सैदपुर स्थित सय्यद डिग्री कालेज में बीए, द्वितीय, चतुर्थ और छटे सेमिस्टर की छात्राओं द्वारा गृह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने सिलाई, कड़ाई, रसोई संबंधी अपनी अपनी कला कौशल दिखाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सय्यद मुनज़्ज़ा, इरम फातमा व इरम इरफान सदस्या कालेज प्रबंध समिति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ, शिखा (गृह विज्ञान डिपार्टमेंट NM दास कॉलेज बदायूं) ने नारी सशक्तिकरण से संबंधित अपने विचार रखे। वहीं रश्मि सक्सेना, सानिया उवैस प्रिंसिपल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर ने छात्राओं को कहा कि अपनी शक्ति का सही उपयोग करना हमारा अधिकार है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर की अध्यापिका दीप्ति सिंह ने भी अपने विचार रखे। इसके अलावा बहुत से अविभावकों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। शोभना मिश्रा पोशाकी लाल कालेज, छाया मौर्या एनआर इंटर कालेज वजीरगंज ने भी भाग लिया।
प्रबंध समिति सदस्य सय्यद मुजाहिद अली व सय्यद फतेह अली की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य दाऊद अली, संजीव शर्मा प्रधानाचार्य ओपी सिंह कालेज, विशाल शर्मा वजीरगंज, शाहिद हुसैन नूरी रज़ा कालेज सैदपुर, ज़ीशान सिद्दीकी एडमिनिस्ट्रेटर के,के, कॉन्वेंट स्कूल सैदपुर को सम्मानित किया गया। सय्यद साजिद अली, सय्यद अदनान अली, सैय्यद सद्दाम अली, प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *