बदायूँ जनमत। आज दिनांक 17 अक्टूबर को सर सय्यद दिवस के अवसर पर ककराला के ज़िया पब्लिक स्कूल में जेनिथ सोसायटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को फल, बिस्कुट और स्टेशनरी तोहफ़े में दी गईं। जेनिथ सोसायटी के संस्थापक आलम जेब ने सर सय्यद अहमद खां के मिशन व विजन को बताते हुए बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया, और अच्छे से पढ़ाई करके भविष्य में अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जुनैद, अजहान, अमन यासीन आदि मौजूद रहे।


