बदायूॅं जनमत। जिला सहकारी बैंक (DCB) के चेयरमैन जेके सक्सेना के बेटे ध्रुव सक्सेना का शनिवार देर रात नोएडा में निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। ध्रुव अपने भाई प्रतीक के साथ नोएडा में रहकर बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात ध्रुव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। रविवार को ध्रुव का शव बदायूं लाया गया। खबर मिलते ही जिलेभर के सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेता जेके सक्सेना के प्रगति बिहार स्थित आवास पर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
दोपहर में शहर के मुक्तिधाम पर ध्रुव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बीजेपी ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, ब्लाक प्रमुख उझानी शिशुपाल सिंह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के प्रतिनिधि अनुज जौहरी और एडवोकेट विक्रम सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।


