बदायूॅं जनमत। जिले में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने एसएसपी अंकिता शर्मा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी मांग की है।
मामला थाना बिनावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। पीड़ित किशोरी की मां ने गांव के ही पूर्व प्रधान संजीव गुप्ता सहित दो लोगों पर नाबालिक किशोरी को छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी की मां का कहना है कि जब उसने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर कर मारपीट कर घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस मामले में थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
आरोप है कि जब वह बिनावर से बदायूं एसएसपी से मिलने जा रही थी तो आरोपियों ने उसका पीछा करके उसे गिरने का प्रयास किया। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी समझौते का दबाव डाल रहे हैं। आए दिन धमकी दे रहे हैं कि अगर फैसला नहीं किया तो हम एससी एक्ट में जेल भिजवा देंगे।
आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस…
घटना को आज 6 दिन बीत गए, इसके बावजूद बिनावर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे आहत होकर पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। किशोरी की मां का कहना है कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह अपने आप को आग लगा कर हत्या कर लेगी, जिसकी जिम्मेदार बिनावर पुलिस प्रशासन की होगी।
मामला मेरे संज्ञान में है, एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इसमें सीओ सिटी जांच कर रहे हैं। -अरिहंत सिद्धार्थ, प्रभारी निरीक्षक बिनावर

