NEET पेपर लीक में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर अरेस्ट; CBI ने मास्टरमाइंड बताया, छात्रों को सवाल बताने का आरोप

शिक्षा

जनमत एक्सप्रेस। NEET (UG) पेपर लीक मामले में शुक्रवार को 8वीं गिरफ्तारी हुई। पुणे से केमेस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी आरोप है कि उन्होंने परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स को सवाल और उनके सही जवाब बता दिए थे। CBI कुलकर्णी को ही लीक मामले का मास्टरमाइंड बता रही है। जांच एजेंसी के मुताबिक कुलकर्णी लातूर का रहने वाला हैं। केमिस्ट्री का डोमेन एक्सपर्ट हैं। कई सालों तक NEET पेपर तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा भी रहा हैं।
कुलकर्णी को पेपर तक सीधी पहुंच थी। वह पुणे में अपने घर पर कोचिंग क्लास चलाता था। जहां वो पहले ही NEET पेपर में आने वाले सवालों का जवाब कैंडिडेट्स को बता देता था। 3 मई के पेपर से पहले अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आरोपी मनीषा वाघमारे की मदद से कई स्टूडेंट्स लीक पेपर दिया।
इधर, पेपर लीक से दुखी दिल्ली की 20 साल की लड़की और यूपी के लखीमपुर खीरी के 21 साल के युवक और गोवा के 17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

टेलीग्राम ग्रुप पर शेयर हुआ था लीक पेपर…

CBI की जांच में यह भी सामने आया है कि NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
हालांकि हम ये दावा नहीं करते हैं कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। टेलीग्राम ग्रुप पर 1 मई की रात करीब 11:30 बजे डाले गए पेपर की PDF फाइल ओपन करने पर 12 नंबर का सेट दिखता है। इसकी पड़ताल करने के लिए हमने NEET के सेट नंबर-12 का पेपर निकाला।402 मेंबर का ग्रुप, पासवर्ड से लॉक…

प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप में कुल 402 मेंबर हैं। इसे 2024 में ही पेपर लीक के लिए बनाया गया था। 1 मई को पेपर अपलोड करने से पहले एडमिन प्राइवेट माफिया ने मैसेज में लिखा था कि हम जल्द ही फुल पेपर अपलोड कर रहे हैं। उसका पासवर्ड है LeakMafia@9466 है।
इस मैसेज के कुछ देर बाद ही रात में करीब 11:38 बजे लीक पेपर ग्रुप में डाल दिया गया। इसके बाद दूसरा मैसेज लिखा गया- जो पेपर हमने भेजा है। उसे सॉल्व कर लो। 99.99 प्रतिशत चांस है कि यही पेपर में आएगा।

पेपर लीक से दुखी 3 NEET कैंडिडेड ने सुसाइड किया…

उत्तर प्रदेश में तीन NEET छात्र ने सुसाइड किया। जिसमें लखीमपुर खीरी के 21 साल के रितिक मिश्रा ने 14 मई को अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर सुसाइड किया। परिवार के मुताबिक, NEET-UG परीक्षा रद्द होने से वह तनाव में था। यह उसका तीसरा प्रयास था।
दिल्ली में 20 साल की कैंडिडेट ने फांसी लगाई। दिल्ली के आजादपुर की 20 साल की युवती ने 14 मई को घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया। परिवार बिना पुलिस को सूचना दिए शव को श्मशान घाट ले गया था। बाद में PCR कॉल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
गोवा में 17 साल के लड़के ने सुसाइड किया। गोवा के कर्टोरिम में रहने वाले एक 17 साल के छात्र ने 13 मई को अपने घर पर आत्महत्या की। उसने नोट में लिखा था- वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं होना चाहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *