बदायूं में ब्रेकर पर उछली बाइक; महिला की गिरकर मौत, गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में बाइक से गिरने के बाद एक महिला की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने के कारण हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
हादसा दातागंज कोतवाली इलाके में छछऊ पुलिया के पास हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव निवासी मोनू अपनी बुआ पूनम (40) के साथ बाइक पर सवार थे। पूनम ललोमई गांव निवासी मुकेश की पत्नी थीं। वे बिनावर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।
एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज पर पहुंचने से पहले बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक उछल गई। इसके परिणामस्वरूप पूनम नीचे गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि पूनम के सिर में गंभीर चोट आई थी और काफी खून बह गया था। पुलिस फिलहाल शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *