बरेली जनमत। शहर के थाना किला स्थित मोहल्ला जखीरा में हफ्ते की रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने से क्षेत्रवासियों का बुरा हाल हो गया। रात 10 बजे गुल हुई लाइट गुरुवार सुबह तक नहीं आई।
भीषण गर्मी और उमस के चलते छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को रातभर जागकर काटनी पड़ी। इन्वर्टर भी जवाब दे गए। बच्चों का गर्मी से रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय निवासी मो आलम खान ने बताया कि शिकायत के बावजूद कोई लाइनमैन या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन नहीं लगा। क्षेत्रवासियों मे काफी रोष है ज़खीरा की सबा खान, तबस्सुम खान (तब्बू), सैय्यद आशा, अंजुम बी का कहना है घर मे बच्चे बुजुर्ग है बिजली ना मिलने के वजह से सब की हालात खराब हो गई! बिजली विभाग से रात में रोस्टर के नाम पर की जा रही अघोषित कटौती बंद करने और तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।


