उसहैत में हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला; पति-पत्नी घायल, SSP से कार्रवाई की गुहार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी एक पीड़ित महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि एक हिस्ट्रीशीटर तीन बार हमला कर चुका है। उनके देवर की हत्या का प्रयास किया गया। आरोप है कि महिला के जबड़े पर घूंसा मारा और पति का सिर फोड़ दिया, हाथ भी तोड़ा। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर पुख्ता निवासी रीना देवी पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि 15 मई की शाम लगभग साढ़े सात बजे वह अपनी बैठक में झाडू लगा रही थी। गांव निवासी चार भाई समेत पांच लोग बैठक पर आ गए। उनके पास लाठी-डंडे और तमंचे थे। महिला से उसके देवर के बारे में पूछा। महिला उन्हें देखकर डर गई और बरामदे में जाने लगी। उनमें से दो लोगों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और जबड़े पर घूंसा मारा। विरोध करने पर एक युवक ने महिला को काट लिया। चीख पुकार सुनकर महिला के पति और देवर आ गए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से देवर के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। पति को भी तमंचे की बट से पीटा और लाठी-डंडे बरसाए। पति के सिर और शरीर में खुली चोट आई। देवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लोग पति व देवर पर पहले भी हमला कर चुके हैं। 15 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन पर पहले भी रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। वह लोग बार बार महिला के परिवार पर हमला कर रहे हैं। कहा कि वह लोग कभी किसी की हत्या कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *