बदायूॅं जनमत। प्रदेश में 12 जुलाई को होने वाले वृक्षारोपण महायक्ष-2026 के अन्तर्गत डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 12 जुलाई को होने वाले वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत समस्त अन्य कार्यदायी विभागों को वन विभाग से इन्डेंट प्राप्त कर 10 जुलाई तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पौध उठान कराने के कड़े निर्देश दिये गये। समस्त कार्यदायी विभागों को अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित तिथि 12 जुलाई को प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। सभी विभाग समयानुसार पौधारोपण पूर्ण कर लें। समस्त विभाग को यह भी निर्देश दिये गये कि वृक्षारोपण जन अभियान का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार प्रिंट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया, फेसबुक, टि्वटर आदि पर भी किया जाये। समस्त पौधरोपण कार्यक्रम “एक पेड़, मॉं के नाम” थीम पर आयोजित किये जायेगें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि पौधारोपण के साथ-साथ हरीतिमा ऐप पर जियो टैगिंग करते हुए मैरी लाइफ पोर्टल पर अपलोड अवश्य किये जाये, ताकि आपके द्वारा किया गया पौधारोपण ऑनलाइन पोर्टल प्रदर्शित होगा।
इसके बाद जिला गंगा समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि जनपद से छोटी नदी पुनर्रोद्वार हेतु सोत नदी को चयनित किया गया, जिसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए अधिशासी अभियन्ता / नोडल अधिकारी, जल निगम ग्रामीण को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित उप समिति/कार्यदायी विभागों से सम्पर्क कर कार्ययोजना तैयार आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सहसवान, उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं अन्य समस्त कार्यदायी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


