बदायूॅं जनमत। अलापुर थाना क्षेत्र के आमादपुर स्थित एक वाटर पार्क में शनिवार को आठ वर्षीय हसनैन की पानी में डूबकर मौत हो गई।
हादसे के समय वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद वाटर पार्क संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार संचालक की तलाश कर रही है।

