फ्यूचर लीडर्स स्कूल समर कैंप; एडवेंचर, फिटनेस और आत्मरक्षा का दिखा संगम

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए रोमांच, सीख और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के अंतर्गत बच्चों ने एडवेंचर गेम्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बॉक्सिंग की बेसिक तकनीकों को भी सीखा। विद्यालय परिसर बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भर उठा।
समर कैंप में बच्चों के लिए विशेष रूप से एडवेंचर एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें बैलेंसिंग गेम्स, टीम टास्क, फिटनेस चैलेंज और मजेदार आउटडोर गेम्स शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बॉक्सिंग की प्रारंभिक ट्रेनिंग दी गई। बच्चों ने पंचिंग तकनीक, फिटनेस एक्सरसाइज और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीखीं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया और नई चीजें सीखने का आनंद लिया। विद्यालय के डायरेक्टर वी पी सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को केवल मनोरंजन प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नई प्रतिभाओं को विकसित करना भी है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की एमडी राहुल कुमार सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों के लिए खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हैं। समर कैंप बच्चों को नई सीख के साथ सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर होता है। विद्यालय की प्रिंसिपल रविन्द्र सिंह ने कहा कि समर कैंप में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखकर अत्यंत खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ जीवन कौशल, खेल भावना और आत्मरक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीजें भी सीखें। समर कैंप में विद्यार्थियों के उत्साह और सहभागिता ने पूरे विद्यालय परिसर को ऊर्जा और उमंग से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर अनामिका सिंह, सोनिया गुप्ता, निकिता गुप्ता, रूबी मौर्य, सिदरा खान, विशेष चौहान, प्रीति श्रीवास्तव, तैबा फातमा, शिवानी सिंह, साक्षी गुप्ता, हर्षित शर्मा, प्रशांत सिंह, मुनीश शर्मा, टिंकल जैन, रागिनी मिश्रा, शिफा सैफी, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, समरीन, दीक्षा राठौर, काजल राठौर, रश्मि शर्मा, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सोनिया गुप्ता, अनम अंसारी, अदिति वार्ष्णेय, श्रुतिकीर्ति, नेहा अंसारी, अमन कुमार सिंह, अर्पिता और शुभी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *