BIMT कॉलेज में लगा जाॅब फेयर; 72 छात्र-छात्राओं को कम्पनियों ने स्पाॅट ऑफर लेटर प्रदान किए

व्यापार

बदायूँ जनमत। बीआईएमटी कॉलेज में जाॅब फेयर का आयोजन किया गया। इस फेयर का मुख्य उद्देश्य बीबीए, बीसीए, बीकॉम (रेगुलर व ऑनर्स) और बीएससी (बायो, मैथ व होम.साइसं.) के अन्तिम सेमेस्टर के छात्रो को रोजगार के वेहतर अवसर प्रदान करना रहा।
इस जाॅब फेयर का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंधल व विकास आहूजा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग मे सिर्फ डिग्री ही काफी नही है, स्किल और सही अवसर का होना भी जरूरी है। यह जाॅब फेयर छात्रों और कम्पनियों के बीच एक सेतु का काम करेगा।
इस रोजगार मेले में हीरों मोटर्स, होन्डा मोटर्स, टीवीएस मोटर्स, टेक्नोडिवाइजर प्राइवेट लिमिटेड, मुथूट माइक्रोफिन, एचडीबी फाइनेन्शियल सर्विसेज, आइआइएफएल फाइनेेंस लिमिटेड, एच.डी.एफ.सी. बैक, बन्धन बैक, श्रीराम फाइनेेंस आदि कम्पनियों ने भाग लिया। जिसमें लगभग 262 छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और इंटरव्यू दिये।
इस जाॅब फेयर में 72 से अधिक छात्र-छात्राओं को इन कम्पनियों द्वारा स्पाॅट ऑफर लेटर प्रदान किये गये। आफर लेटर मिलते ही चयनित छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कम्पनियों के एच.आर. हेड्स ने छात्र-छात्राओं को रिज्यूमें विल्डिग, इंटरव्यू स्किल्स और इंडस्ट्री की मांग पर विशेष टिप्स भी दिये। चयनित छात्र-छात्राओं ने कहा कि कालेज की इस पहल से हमे अपने ही शहर में इतना बड़ा अवसर मिला, अव हमे नौकरी के किए महानगरों मे भटकना नही पडेगा।
महाविद्यालय के प्लेसमेंट अधिकारी व डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर छात्र को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार मिले, आगे हम ऐसे जाॅब फेयर आयोजित करते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में चीफ प्रोक्टर व जाॅब फेयर व्यस्थापक सौरभ सक्सेना ने कम्पनियों के प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *