गंगा एक्सप्रेस-वे पर पिकअप पलटी; पौधरोपण को जा रहे 8 मजदूर घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पौधारोपण कार्य में लगे आठ श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन का पिछला टायर फटने से यह दुर्घटना हुई।
घटना थाना कुंवरगांव क्षेत्र के प्रहलादपुर के सामने हुई। घायलों में ओमवीर (निवासी बागरपुर, वजीरगंज), सनतरपाल (50), दीपक (18), टिंकू (25), वीरेश (25), ओमेन्द्र (30), नन्हे (30) (सभी निवासी भटोनी, वजीरगंज) और रामगोपाल (45) (निवासी सरवर नगला, मूसाझाग) शामिल हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी घटपुरी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिसके चलते उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *