बदायूं पालिकाध्यक्ष की कार्रवाई; लापरवाही पर मुख्य सफाई निरीक्षक का वेतन काटा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका परिषद ने शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब के खिलाफ कार्रवाई की है। पालिका प्रशासन ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त गंदगी और जल निकासी की समस्याओं की जानकारी मिली। पुलिस लाइन ग्राउंड के सामने, बरेली-चन्दौसी मार्ग, इन्द्रा चौक, कदीर मार्केट और नई सराय समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने तथा नालों की सफाई नहीं होने की जानकारी मिली थी।
पालिकाध्यक्ष ने कहा कि मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को पूर्व में भी कई बार सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और जलभराव व बंद नालियों की शिकायतों का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मोहम्मद तय्यब को निर्देशित किया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें तथा जिन क्षेत्रों में गंदगी और जल निकासी की शिकायतें सामने आई हैं, वहां तत्काल सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था दुरुस्त कराएं।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सफाई और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *