चिलचिलाती धूप में दावते इस्लामी इंडिया ने शरबत और ठंडे पानी की सबील लगाई

धार्मिक

एटा जनमत। दावते-इस्लामी इंडिया की जानिब से दरगाह हसन शाह वारसी, मारहरा दरवाज़ा एटा में शरबत की सबील लगाई गई।
दावते-इस्लामी इंडिया के डिपार्टमेंट गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की जानिब से एटा स्थित दरगाह हसन शाह वारसी, मारहरा दरवाज़ा पर चिलचिलाती धूप और गर्मी में आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत और ठंडे पानी की सबील का एहतिमाम किया गया।
फाउंडेशन के ज़िम्मेदार यामीन रज़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ज़रूरत के समय हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण, ब्लड डोनेशन कैंप, गरीबों में राशन किट वितरण तथा अन्य सामाजिक और कल्याणकारी कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं।
इस मौके पर हाजी इकबाल वारसी, आमिल कादरी, तैयब वारसी, तौसीफ संदली और सलमान खान, नाजिम अख्तरी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *