बदायूं के रहनुमा हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत; परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। शहर के शेखूपुर रोड स्थित रहनुमा कॉस्मोम हॉस्पिटल में भर्ती एक प्रसूता की मौत की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हालत बिगड़ने पर समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया और गंभीर होने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
शेखूपुर निवासी अमित ने बताया कि 15 जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पत्नी सुमन को निजी (रहनुमा हॉस्पिटल) में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षित प्रसव की बात कही थी। साथ ही 40 हजार रुपये खर्च आने की बात कही थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को रुपये दे दिए। उसी दिन ऑपरेशन के जरिए सुमन ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थी।

अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग…

परिजनों का आरोप है कि रविवार को सुमन को डिस्चार्ज किया जाना था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। जब स्थिति ज्यादा खराब हुई तो डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

रहनुमा हॉस्पिटल में हंगामे के दौरान रोते मृतका के परिजन: जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *