बदायूं में आम आदमी पार्टी ने सोनम वांगचुक के समर्थन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक एवं युवाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है। साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कानून, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह, आप नेता आदित्य गुप्ता, जितेंद्र राठौर, बृजेश पाल, हरि ओम एवं जरीना बेगम सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह युवाओं के अधिकारों, शिक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा देश के युवाओं की आवाज़ को हर स्तर तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *