बदायूॅं जनमत। एसएसपी अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक आवश्यकता के मद्देनजर 17 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रवीण कुमार को प्रभारी निरीक्षक उझानी के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक उझानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है।
निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट को अलापुर से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक सनी चौधरी, जो चौकी कस्बा थाना इस्लामनगर में तैनात थे, को थानाध्यक्ष अलापुर की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक देवपाल सिंह को दातागंज से गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप पुलिस लाइन भेजा गया है। जबकि निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को उघैती से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक दातागंज बनाया गया है।
उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को एएचटीयू से हटाकर थानाध्यक्ष उघैती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को मुजरिया से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष एएचटीयू बनाया गया है। उपनिरीक्षक नीरज कुमार, जो चौकी शेखपुर थाना सिविल लाइन में तैनात थे, को थानाध्यक्ष मुजरिया की जिम्मेदारी दी गई है। एसएसपी के इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

