बदायूं में भी बिहार जैसी घटना; जंगल में प्रेमी युगल पकड़ा, अश्लील वीडियो व फोटो खींचे

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बिहार के जमुई में नाबालिग लड़के-लड़की से अभद्रता के बाद बदायूं जिले के उधैती थना क्षेत्र के सिद्ध बरोलिया मंदिर के जंगल में प्रेमी युगल को कुछ युवकों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आरोप है कि युवकों ने प्रेमीयुगल के साथ मारपीट कर लूटपाट की। युवती की अश्लील वीडियो बनाई। गोद में उठाकर अश्लील फोटो खींचने की भी चर्चा सामने आई है। इस प्रकरण का वीडियो सामने आने बाद पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार दोपहर एसएसपी अंकिता शर्मा ने एसपी देहात डॉ हृदेश कठेरिया सहित अन्य अफसरों के साथ जंगल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस प्रकरण में सराह बरोलिया गांव के तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य युवकों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
वारदात पिछले बृहस्पतिवार की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र की युवती अपने रिश्तेदार प्रेमी के साथ सराह बरौलिया के पास जंगल में गई थी। दोपहर करीब 2 बजे का मामला है। ग्रामीणों ने बताया कि जहां से प्रेमी युगल जंगल में घुसा, वहीं नजदीक पर देशी शराब की दुकान है। वहां कुछ लड़के दिनभर खड़े रहते हैं। किसी एक युवक ने प्रेमी युगल को जंगल में जाते देख लिया, कुछ देर बाद पांच युवकों ने जंगल में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। चर्चा यहां तक हो रही है कि उस समय लड़की के तन पर कपड़े नहीं थे। युवकों ने पहले युवक के साथ मारपीट की। उसकी जेब में रखे 1500 रुपये छीन लिये। इसके बार युवती को ब्लैक किया।
ग्रामीणों के अनुसार, चर्चा यहां तक हो रही है कि आरोपी युवकों ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई और गोद में उठाकर फोटो खींचे। इसके बाद युवकों ने प्रेमीयुगल के साथ मारपीट की। वीडियो बनाने के बाद युवती को ब्लैक मेल कर रुपये मंगवाने की बात भ चर्चा में आई है। कई दिन गुजरने के बाद उन लड़कों में से किसी युवक ने वह वीडियो कई ग्रामीणों को दिखाया। इस तरह चर्चा शुरू हो गई। बात उघैती पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दी।
प्रेमीयुगल के साथ जंगल में मारपीट, लूटपाट और अश्लील वीडियो बनाने की बात पुलिस के उच्चाधिकारियों को मालूम हुई तो सभी सक्रिय हो गए। आनन-फानन में शुक्रवार को एसएसपी सहित अन्य अफसरों ने घंटों घटनास्थल का निरीक्षण किया है। इधर, एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया है कि सराह बरौलिया के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सुगेन्द्र कुमार यादव, छोटे जाटव पुत्र देवराज, बेचैन जाटव, जीतेश पुत्र कल्लू के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार…

1- सुगेन्द्र कुमार यादव पुत्र सरनाम सिंह निवासी ग्राम स्वरुपपुर
2- बेचैन जाटव पुत्र नत्थूलाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सराय बरोलिया
3- छोटे जाटव पुत्र देवराज उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम सराय बरोलिया

गंभीर धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज…

धारा 61(2) – आपराधिक षड्यंत्र, धारा 75 यौन उत्पीड़न में किसी महिला पर अनुचित शारीरिक संपर्क बनाने, यौन संबंधों की मांग करने, मर्जी के बिना अश्लील सामग्री दिखाने, धारा 76 में महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला करने, धारा 309 (4) में लूट करने, धारा 115(2) में स्वेच्छा से साधारण चोट पहुंचाने, धारा 352 में शांति भंग करने के इरादे से अपमान करने व धारा 351 (3) में गंभीर आपराधिक धमकी व आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *