बदायूं में छह साल की बच्ची से रेप; रास्ते से उठाकर खेत में ले गया दरिंदा, परिजनों को देखकर भागा

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। जिले में एक छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यह घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। बताया गया कि गांव में एक व्यक्ति किराना की दुकान चलाता है। उसकी साली को उसी शाम इलाके के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी।
डॉक्टर ने नवजात के लिए कपड़ा मांगा। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को घर से कपड़ा लाने के लिए कहा। बच्ची अस्पताल से घर की ओर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही गाठी पुत्र सूरज पाल पासी ने बच्ची का रास्ता रोका और उसे खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया।
इसी दौरान परिजन बच्ची के पीछे पहुंचे। परिजनों को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। घटना की सूचना मिलने पर सीओ बिल्सी केके तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस फिलहाल तहरीर का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *