बदायूं के शिक्षकों ने लखनऊ में भरी हुंकार, पुरानी पेंशन बहाली के लिए अटेवा महारैली में दिखाया दम

शिक्षा

बदायूँ जनमत। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर सितंबर माह में लखनऊ के ईको गार्डन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में विशाल महारैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने किया। बारिश के बावजूद प्रदेश भर से लाखों शिक्षक-कर्मचारी लखनऊ पहुँचे और OPS बहाली की मांग बुलंद की।
बदायूं से भी इस महारैली में सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों ने भागीदारी की। जिलाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और सम्मान की लड़ाई है। सरकार को कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए इसे बहाल करना ही होगा। जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
रैली में डॉ. राकेश प्रजापति जिला प्रभारी, रजनीश चौधरी, अजय शाक्य, शशि भास्कर, राकेश सिंह, मदन गोपाल, अजब सिंह, इंद्रेश यादव, आर्येंद्र यादव, योगेश कुमार, कुलदीप सिंह, रणजीत कुमार, विपिन कुमार, सुरेन्द्र पाल, मदनलाल चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी सम्मिलित हुए।

लखनऊ रैली में भाग लेने पहुंचे बदायूं के शिक्षकगण : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *