द्वितीय वर्धापन दिवस; रामशेठ ठाकुर को जीवन गौरव और संजूबाबा गायकवाड़ को ‘शरद रत्न’ पुरस्कार

मुंबई जनमत

सैय्यद जाहिद अली रियासत

मुंबई जनमत। शरद प्रतिभाशाली सांस्कृतिक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य के द्वितीय वर्धापन दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह रवींद्र नाट्य मंदिर, प्रभादेवी-दादर में उत्साह और शानदार माहौल में संपन्न हुआ। प्रमुख अतिथि के तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता शरदचंद्र पवार उपस्थिति थे . इस समारोह में रायगढ़ के भाग्यविधाता लोकनेता रामशेठ ठाकुर को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभाताई पवार भी विशेष रूप से उपस्थित थीं।
महाबलेश्वर के सुपुत्र संजूबाबा गायकवाड़ को शरद पवार के हाथों ‘शरद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को ‘शरद रत्न’ और ‘कला गौरव’ पुरस्कार प्रदान कर उनके कार्य का गौरव किया गया।
समारोह की शुरुआत विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर, दादर पश्चिम से निकली भव्य दिंडी यात्रा से हुई। महाराष्ट्र के 36 जिलों के विभिन्न कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में भाग लिया। दिंडी के दौरान प्रस्तुत की गई विविध कलाएं, पारंपरिक वाद्य, वेशभूषा और रिंगण सोहळा उपस्थित लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहा। आंखों को सुकून देने वाली यह शानदार दिंडी यात्रा रवींद्र नाट्य मंदिर पहुंची।
दिंडी का स्वागत स्थानीय शिवसेना विधायक महेश सावंत ने किया। इस अवसर पर माहीम विधानसभा निरीक्षक यशवंत विचले सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पुरस्कार समारोह में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, श्री ब्र. 108 महंत डॉ. निलकंठ शिवाचार्य धारेश्वर महाराज, लोकमत के पत्रकार दीपक भातुसे, एच. बी. जंगम, पुण्यप्रताप के संपादक विवेकानंद पाटिल, अभिनेता अरुण कदम सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों को ‘शरद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और कला क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को ‘कला गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें लावणी कलावंत महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष संतोष लिंबोरे पाटिल, ‘धगधगती मुंबई’ के संपादक भीमराव बाळकाबाई हिंदुराव धुळप, डॉ. सचिन मंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।

36 जिलों के कलाकारों का एक साल का बीमा

कलाकारों के हित के लिए शरद प्रतिभाशाली सांस्कृतिक प्रतिष्ठान ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रतिष्ठान के माध्यम से महाराष्ट्र के 36 जिलों के कलाकारों का एक वर्ष का बीमा कराया गया है। कलाकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया गया यह अभियान विशेष रूप से सराहनीय रहा। खास बात यह है कि प्रतिष्ठान की स्थापना को महज दो साल पूरे होते ही संस्था को ISO प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का अनावरण राष्ट्रीय नेता शरदचंद्र पवार के हाथों किया गया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शरद पवार ने कहा, “शरद प्रतिभाशाली सांस्कृतिक प्रतिष्ठान ने 36 जिलों के कलाकारों को एकजुट करके उनके न्यायोचित अधिकारों के लिए काम करने का बड़ा कार्य किया है। संस्थापक अध्यक्ष राजाराम शेलार द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है और उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। आज का यह समारोह निश्चित रूप से लंबे समय तक याद रखा जाएगा।”
लोकनेता रामशेठ ठाकुर को जीवनगौरव पुरस्कार दिए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए पवार ने कहा, “कर्मवीर भाऊराव पाटिल की ‘कमाओ और सीखो’ की विचारधारा पर काम करते हुए रामशेठ ठाकुर ने रयत शिक्षण संस्था को जो योगदान दिया है, वह अत्यंत मूल्यवान है। उनके कार्य का आज यहां सम्मान हो रहा है, इससे मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।”
कलाकारों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, उनके मुद्दों को आवाज देना और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक मंच पर लाने का काम प्रतिष्ठान के माध्यम से किया जा रहा है, ऐसा गणमान्य लोगों ने इस अवसर पर कहा।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजाराम व. शेलार, उपाध्यक्ष तथा उरण की नगराध्यक्ष भावनाताई घाणेकर, सचिव एच. बी. जंगम, कोषाध्यक्ष सुरेश पाटिल तथा सभी कार्यकारी सदस्यों की उपस्थिति में यह समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संतोष लिंबोरे पाटिल और श्रुति परब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *