सैय्यद जाहिद अली (ब्यूरो चीफ)
मुंबई जनमत। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन की ओर से 9 अक्टूबर को दोपहर दो बजे परेल में आम सभा और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें राज्य की जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दलित मित्र से सम्मानित गोविंद भाई परमार के पिछड़े और सफाई कर्मचारियों के विकास के लिए उनके किए गए कार्यों को लेकर सत्कार किया जाएगा। समारोह में सफाई कामगार बचाओ और ठेका पद्धति हटाने की मांग को लेकर सार्वजनिक सभा ली जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद भाई परमार ने पत्रकारों को सभा की जानकारी देते हुए बताया कि पिछड़े कई वर्षों से लंबित मांगो को लेकर लागू करने की हमारी मांग है। उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग ही “सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करके कानून को तत्काल लागू करें।
मोटर लोडर के कामों में ठेकेदारी की प्रथा बंद करने की मांग
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सफाई कामगारों और मोटर लोडर के कामों में ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्ट) प्रथा बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उसी के अनुसार ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए।महानगरपालिका में ठेकेदार (कॉन्ट्रैक्ट) सफाई कामगारों को स्थायी किए जाने के कारण सफाई के कामों में उन्हें पीछे से शामिल करके पदोन्नति तथा उच्च पदों पर नियुक्ति की जाती है और की गई है। इसके कारण पुराने एल.आर. के हजारों कामगारों को नियम के अनुसार पदोन्नति मिलनी चाहिए, फिर भी उन्हें नहीं मिलती। ये सभी पदोन्नतियां ठेकेदार कामगारों को दी जाती हैं। इसे तुरंत रोका जाए और पुराने सफाई कामगारों को उनकी वरिष्ठता के नियम के अनुसार पदोन्नति दिलाई जाए।शासन द्वारा मान्य लाड-पागे समिति के नियम, 1975 से 24/02/2023 तक, मुंबई में गंदगी से संबंधित विभागों में लंबित या खारिज किए गए सभी लेबर एवं सफाई कामगारों को जी.आर. के आधार पर एक वर्ग में लेकर (सफाईगार) नियमों को उसी रूप में लागू किया जाए।
सफाई कामगारों के लिए शासन द्वारा मान्य लाड-पागे समिति के दिनांक 24/02/2023 के अनुसार, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत मुंबई में सफाई कामगारों को मकानों का मालिकाना हक दिया जाए। विशेष रूप से माहुलगाँव, चेंबूर में कुल 8,950 मकान खाली हैं। उन्हें तत्काल सफाई कामगारों को मालिकाना हक के साथ देने की व्यवस्था की जाए,वर्ष 2008 से पहले के सभी सफाई कामगार कर्मचारियों को शासन के आदेश के अनुसार पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
इस मौके पर विधान परिषद के उप सभापति सचिन अहीर, सांसद संजय दीना पाटिल, मृदु व जल संधारण मंत्री, रवि रामू कालोसे (सदस्य राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आरोग्य) उपमहापौर संजय घा डी, महाराष्ट्र सफाई कर्मचारी आरोग्य के उपाध्यक्ष मुकेश सारवान के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे।


