बदायूॅं जनमत। शहर में मार्ग, चौक, गेट और मूर्ति स्थापित कराने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि बदायूं की जनता की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए शहर में धार्मिक, राजनैतिक, सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में जिन महापुरूषों का योगदान रहा है। जो अब हमारे बीच नहीं है, उन्होंने अपने समय में देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है, हम आपसे अपेक्षा करते हैं कि आप प्राथमिकता के आधार पर शहर के मार्ग व चौक व प्रतिष्ठित लोगों के नाम से द्वार बनाना सुनिश्चित करें, ताकि शहर में आपका व नगर पालिका का जनता में बेहतर संदेश जाए।
मांग पत्र में इन मार्गों, गेट और चौक की मांग…
1. इन्दिरा चौक से दातागंज तिराहे तक “सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग कुर्मी समाज।
2. लोटनपुरा मोड़ से बाल्मीकि स्कूल तक “महर्षि बाल्मीकि मार्ग बाल्मीकि समाज।
3. जोगीपुरा गुरुद्वारा से लावेला चौक तक गुरूनानक देव मार्ग पंजाबी समाज।
4. लालपुल से कचहरी मार्ग “मुलायम सिंह यादव मार्ग” पूर्व मुख्यमंत्री।
5. श्रीराम नगर चौराहे पर कश्यप समाज के मन्दिर वाला चौराहा “महर्षि कश्यप चौक।
6. लावेला चौक से कचहरी तक “पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग”।
7. मढ़ई चौक से शास्त्री चौक तक कृष्ण स्वरूप मार्ग” वैश्य समाज।
8. कोतवाली से होली चौक तक “पदम भूषण गुलाम मुस्तफा मार्ग”।
9. ओवर ब्रिज तिराहे से डीएम चौराहे तक “डॉ मुकेश जौहरी मार्ग” कायस्थ समाज।
10. सुभाष चौक से पार्वती कन्या इण्टर कॉलेज तक चित्रगुप्त मार्ग।
11. ऑडोटोरियम का नाम “उर्मिलेश शकील” विख्यात कवि व विख्यात शायर का नामकरण।
12. इन्दिरा चौक से रेलवे स्टेशन तिराहा तक डॉ विलियम बटलर मार्ग ईसाई समाज।
13. पथिक चौक से मीराजी की चौकी तक प्रकाशी मार्ग पंजाबी समाज।
14. घण्टाघर राजकीय डिग्री कॉलेज से घण्टाघर शकील पार्क डॉ हफीज मार्ग अंसारी समाज।
15. जुम्मी चौक से घण्टाघर शकील पार्क तक मौलवी यूनूस अली मार्ग।
16. बीड़ी 92 की कोठी से जुम्मी चौक तक ‘फखरे आलम मार्ग” शिया समुदाय।
17. चामुण्डा चौक से मीरा सराय तक “असरार साहब” मार्ग पूर्व सांसद ।
18. शिशु मन्दिर से श्री रामनगर वाली गली “एक लव्य मार्ग” कश्यप समाज ।
19. लालपुल पर “बाबा साहब अम्बेडकर जी की मूर्ति” दलित समाज।
20. मीराजी चौकी पर ‘संत गाडगे जी की मूर्ति दलित समाज।
21. गांधी ग्राउण्ड के उत्तरी गेट “श्यामलाल के गेट” का पुनः निर्माण।
22. गांधी ग्राउण्ड के पूर्वी गेट पर “शब्बीर गेट” का पुनः निर्माण।
उपरोक्त मार्गों व चौक का नामकरण व द्वार के निर्माण की कार्यवाही बदायूँ शहर की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अतिशीघ्र नियमानुसार करना सुनिश्चित करें।


