ककराला पथराव कांड: सबसे ज्यादा मैंने पत्थर बरसाए फिर भी कुछ नहीं हुआ, सूचना पर पुलिस ने धरदबोचा

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। ककराला में पुलिस पर पथराव कांड का एक और आरोपी अपने बड़बोलेपन के चलते पुलिस के हाथ लग गया। चर्चा है कि वह स्वयं कहता था कि सबसे ज्यादा पत्थर उसने बरसाये फिर भी कुछ नहीं हुआ। इस सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।
ज्ञात हो कि विगत 9 दिसंबर 2022 को ककराला में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम पर बलवाइयों ने पथराव कर दिया था। जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं थीं। इस मामले में अलापुर पुलिस ने 28 नामजद और 300 सौ अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब तक पुलिस 41 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। आज रविवार को जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है वह न तो नामजद था और न ही अब तक प्रकाश में आया था। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि ककराला निवासी नजीब अख्तर उर्फ गांठा पुत्र नन्हे पठान खुद अपने जाल में फंस गया। बताया कि नजीब लोगों से कह रहा था कि उसने सबसे ज्यादा पुलिस पर पत्थर बरसाए फिर भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। जब यह बात पुलिस के मुखबिर तक पहुंची तो पुलिस को उसके बारे बताया इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वीडियो फुटेज जब उसे दिखाए गए और पूंछतांछ की तो उसने अपना घटना में शामिल होना बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

अलापुर पुलिस की हिरासत में ककराला का नजीब अख्तर : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *