संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत: परिजनों का आरोप एक महिला से था प्रेम प्रसंग, इसलिए मार डाला

अपराध

बदायूँ जनमत। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक का इलाके में रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला समेत उसके पति ने मिलकर युवक की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और उसका पोस्टमॉर्टम कराने की तैयारी कर रही है। ताकि मौत की वजह स्पष्ट हो सके।
घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसौलीगंज की है। यहां रहने वाले ज्ञानेंद्र उर्फ गणेश (18) की लाश उसके ही घर में सोमवार शाम मिली। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस भी घटनास्थल पर जा पहुंची। यहां गणेश की मां ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे की इलाके में रहने वाली एक महिला से फोन पर अक्सर बात होती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार बेटे को समझाया लेकिन वह नहीं माना।


गणेश की मां ने सीधे तौर पर संबंधित महिला समेत उसके परिजनों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुनियोजित ढंग से बेटे का कत्ल किया गया है। इधर, एसएचओ बिसौली संजीव शुक्ला ने बताया कि फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम को भेजा गया है। संबंधित महिला से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *