बदायूँ जनमत। कस्बा सैदपुर के वार्ड संख्या 11 मोहल्ला झण्डा निवासी तसब्बर हुसैन पुत्र भूरे बख्श ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को एक पत्र लिखकर अवगत कराया है कि नगर के ट्यूबवैल नम्बर 2 से अशुद्ध पानी की सप्लाई हो रही है। जो पीने के लायक नहीं है। पानी में गंदगी आ रही है।
उन्होंने पत्र में लिखा है कि काफी दिनों से कस्बे के ट्यूबवैल नम्बर 2 से अशुद्ध पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी कई बार मौखिक शिकायत की गई है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से जल्द समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।


