बदायूॅं जनमत। शादी समारोह में खाना बनाने गए हलवाई की किसी ने सिर कुचलकर हत्या कर दी। उसका शव मैरिज लॉन की तीसरी मंजिल की छत पर पड़ा मिला। मामले की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इधर, चर्चा है कि हलवाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में युवक की हत्या हुई है।
थाना अलापुर के कस्बा म्याऊं में स्थित माधव मैरिज लॉन में हुई। सोमवार रात यहां शादी समारोह था। इसमें खाना बनाने उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में रहने वाला आशीष (26) पुत्र अवधेश बतौर हलवाई यहां आया था। बताया जाता है कि बराती और घरातियों ने खाना खा लिया। जबकि इसके बाद हलवाई और टैंट वाला भी अपना सामान समेटने में लग गए। इधर, सुबह के वक्त एक व्यक्ति मैरिज लॉन की छत पर गया तो देखा कि वहां युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है।
मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसएचओ अलापुर हरपाल सिंह बालियान ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त आशीष के रूप में हुई तो पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 





