मतदाता नाम खोजने के लिए आयोग की वेबसाइट का ले सकते हैं सहारा, पर्चियां कर सकते हैं प्रिंट 

उत्तर प्रदेश

बदायूँ जनमत। उप जिला निर्वाचन अधिकारी‌ वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के जनपद के मतदाता अपना नाम खोजने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.up.nic.in का सहारा ले सकते हैं। इसके जरिए मतदाता अपनी पर्चियां पहले से ही प्रिंट करके रख सकते है। जिससे मतदान दिन वाले दिन वोटर लिस्ट में नाम व मतदान केन्द्र खोजने के लिए उन्हें भटकना नही पड़ेगा और मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर जाकर वोट डाल सकेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *