बदायूं नगर पालिका कर्मचारियों की हठधर्मी, खड़े वाहनों की निकाल देते हैं हवा

उत्तर प्रदेश
बदायूॅं जनमत। सदर नगर पालिका में सत्ता परिवर्तन के बाद शहर की व्यवस्थाओं में भले ही विशेष परिवर्तन हुआ हो लेकिन, पालिका कर्मचारियों की आदत में रत्तीभर भी बदलाव नहीं आया है। आज भी कर्मचारी पालिका प्रांगण में खड़े वाहनों के पहियों‌ की हवा निकाल देते हैं।
आज वृहस्पतिवार को सदर नगर पालिका में बोर्ड कमेटी की प्रथम बैठक थी। जिसके चलते कई लोगों ने पालिका प्रांगण में अपनी चौपहिया गाड़ी (कार) खड़ी की थी। वहीं कुछ देर कर्मचारी आए और एक एक कर कई वाहनों के पहियों की हवा निकाल दी। इसको लेकर लोगों ने विरोध किया तो कर्मचारी अपनी हठधर्मिता पर आ गये और गाड़ी नगर पालिका प्रांगण के बाहर खड़ी करने को कहने लगे। नगर पालिका कर्मचारियों की यह हरकत आए देखी जाती है। उनका‌ कहना‌‌ है कि पालिका प्रांगण में केवल उनके ट्रेक्टर ही खड़े होंगे।

बदायूं नगर पालिका प्रांगण में‌ गाड़ी की हवा निकालता हुआ कर्मचारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *