बदायूॅं जनमत। शासन द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी व क्रय विक्रय की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के निर्देश के क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओ0पी0 सिहं के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस द्वारा अंन्तर्रजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मय 01 किलो नाजायज अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुवरगाँव तिराहे के पास हतरा रोड़ से अफीम को बेचने को लेकर जा रहे व्यक्ति राशिद अली पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम दूगो थाना वजीरगंज को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 01 किलो अफीम नाजायज बरामद हुई। पकड़े गये अभियुक्त के पास से बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब 20 लाख रूपये है। जिसके सम्बन्ध मे थाना वजीरगंज पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। साथ ही अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
अभियुक्त राशिद अली ने पूछताछ में बताया कि उसने यह अफीम बरेली कैण्ट स्टेशन से खरीदी थी। झारखण्ड का एक व्यक्ति जिसे हम नहीं जानते हैं, ले आकर दिया और उसी को लेकर घर जा रहा था कि पकड़ा गया। इसे हमे मँहगे दाम पर पंजाब में बेचते कि आप लोगों ने हमें पकड लिया।
