बदायूॅं जनमत। एक व्यक्ति का नाबालिग लड़के से लाइसेंसी बंदूक चलवाकर हवाई फायर करवाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो सदर कोतवाली इलाके में स्थित एक घर का बताया जा रहा है। इसे खिड़की से किसी ने बनाया है। वीडियो में एक नाबालिग दिखने वाले लड़के से एक शख्स बंदूक से हवाई फायर करवाता हुआ दिख रहा है।
सदर कोतवाल राजीव तोमर ने बताया कि वीडियो सामने आया है और इस मामले में जांच कराई जा रही है। उस व्यक्ति का भी पता निकाल लिया गया है। उसका बयान दर्ज करके यह स्पष्ट किया जाएगा कि वीडियो कब का है। इसके बाद अफसरों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और अफसरों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। 

